राजधानी रायपुर/सत्य का सामना/विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर “एक पेड़ मां के नाम ” अभियान के तहत आज दलदल सिवनी इंदिरा स्मृति गार्डन में नीम ,पीपल , बरगद, आम, सीताफल जैसे अनेक पौधो का रोपण किया गया जिसमे नन्हे स्कूलों बच्चो ने भी पौधारोपण कर अपनी सहभागिता निभाई । इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता नमो नमो मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा महामंत्री धर्मेंद्र मानिकपुरी, भाजपा कार्यकर्ता टिकेंद्र साहू , उपाध्यक्ष नरेंद्र रचदानी, एवम उपाध्यक्ष रवि शांडिल्य समेत अनेक लोग मौजूद रहे……


