horoscope of 17 julay: किसका होगा भाग्योदय,किसके चमकेंगे सितारे किसे होगा व्यापार में लाभ, आइए आज का राशिफल जानें..

धर्म

सत्य का सामना/आज का राशिफल और पंचाग

🔅दिनांक =17-जुलाई-2024
🔅दिन = बुधवार
🔅संवत् = 2081
🔅मास = आषाढ मास
🔅पक्ष = शुक्ल पक्ष
🔅तिथि= एकादशी तिथि आज रात्रि 09:03 तक रहेगी

आज का राहूकाल:- दोपहर 12:00 से 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें

आज का विशेष :- देवशयनी एकादशी

मेष राशि :- अपने विवेक से काम करें,आप चाह कर भी अपने मन माफिक काम नहीं कर पा रहे हैं।न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करें।विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का है।व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ राशि :- आज कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे।सामाजिक कार्यों मे आपका सहयोग रहेगा।आज समय का सदुपयोग होगा।परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि :- आप बोलते कुछ हैं,करते कुछ हैं।पहले खुद समझें,करना क्या है।नवीन कारोबार में सफल होंगे।कार्यस्थल पर विवाद संभव है।पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

कर्क राशि :- आज किसी पर भी पैसों से संबंधित विश्वास न करें।धोखा होने के पूरे योग हैं।स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे पर समझदारी से काम करें।

सिंह राशि :- आज अपने करियर पर ध्यान देने की जरूरत होगी।अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान की आशंका है।व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा।परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा।

कन्या राशि :- आज नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे।आज आपका अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा।परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है।

तुला राशि :- आज दिन का महत्व समझें और अपने भविष्य के लिए निर्णय लें।क्रोध पर संयम रखें।खर्च की अधिकता रहेगी।अपने कर्मचारियों की न समझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि :- अपनी जीवनशैली बदलने की जरूरत है।व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा।मकान,वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे।

धनु राशि :- अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा।संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।झूठ बोलने वालों से सावधान रहें।घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी।कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ है।व्यापार में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा।अपनों से लेनदेन में सावधानी रखें।दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा,कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि :- जीवन में चल रहे मनमुटाव दूरियां बढ़ा सकते हैं।फालतू विवादों से दूर रहना चाहिए।समाज,परिवार में आपको महत्व मिलेगा।धर्म ग्रंथों के अध्ययन में रूचि बढ़ेगी।

मीन राशि :- सामाजिक समारोह में शामिल होंगे।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।आप क्यों दूसरों के मामलो में पड़ते हैं,नुकसान आप का ही होगा।बिना मांगें अपनी राय न दें।पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *