महाकाल आरती 5अक्टूबर _ जय महाकाल

धर्म

उज्जैन में आज बाबा का कपाट 3 बजे खोला गया महाकाल बाबा का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया उसके बाद दूध, दही, फलों के रस से पंचामृत पूजन किया गया..

 

महाकाल का भांग, चंदन, ड्रायफूट और आभूषणों से श्रृंगार किया गया। श्री महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

अल सुबह भस्म आरती में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर दर्शन का पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो गया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *