“एक पेड़ मां के नाम” महावृक्षारोपण अभियान 2024 का आरंभ नया रायपुर में हुआ, सीएम एवं मंत्रिमंडल के सभी सदस्य रहे मौजूद……

रायपुर राजधानी

सत्य का सामना/राजधानी रायपुर/ पीएम श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम ” महावृक्षारोपण अभियान 2024 का नया रायपुर में पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया । इस दौरान पीपल, नीम, हरा, बहेरा का पौधा रोपा गया ।

सीएम श्री साय ने कहा कि वन विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में 4 करोड़ पौधारोपण लगाने का लक्ष्य रखा गया है । जिसकी शुरुवात आज हो गई है । पूरे प्रदेश में इस अभियान के प्रति लोगो में गजब का उत्साह दिख रहा है । उन्होंने वन मंत्री केदार कश्यप और उनके विभाग को भी सफल कार्यक्रम के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी … इस दौरान विभागीय मंत्री श्री केदार कश्यप, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री गृह जेल श्री विजय शर्मा , कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला बाल विकास मंत्री सुश्री लक्ष्मी राजवाड़े, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल , खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा , उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन प्रमुख रूप से मौजूद रहे ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *