संबलपुर की सभा में सीएम विष्णुदेव साय ने बीजेडी की सरकार पे किया जमकर प्रहार कहा: बीजू जनता दल की सरकार ने 25 सालो में गरीब,किसान,मजदूरों को ठगा

राजनीति

संबलपुर, ओड़ीसा/ सत्य का सामना/कुचिंदा कालेज मैदान , संबलपुर की सभा में बीजेडी के सरकार को सीएम श्री विष्णुदेव साय ने कहा की वास्तव में बीजू जनता दल की सरकार ने पिछले 25 सालो से ओड़ीसा और उड़िया वासियों को ठगा है गरीबों और आदिवासियों को कांग्रेस ने 70 सालो में और बीजेडी ने यहां 25 सालो से ठगा है केवल भारतीय जनता पार्टी ही है जो आदिवासियों और गरीबों को लेकर सोचती है । उनके विकास और उत्थान के लिए कार्य करती है ।

हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है की एक गरीब का बेटा ,चाय बेचने वाला आज देश का प्रधानमंत्री है गरीब का बेटा ही गांव, गरीब,किसान ,मजदूर के दुख दर्द को जानता है ।यह अत्यंत महत्वपूर्ण चुनाव है “यह सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और और सबका प्रयास ” के मूलमंत्र को मानकर काम करने वाले पीएम श्री नरेन्द्र मोदी जी का तीसरी बार पीएम बनाने का चुनाव है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *