सत्य का सामना/आज का राशिफल और पंचाग
🔅दिनांक =16-मई-2024
🔅दिन = गुरुवार
🔅संवत् = 2081
🔅मास = वैशाख मास
🔅पक्ष = शुक्ल पक्ष
🔅तिथि= अष्ठमी तिथि आज सुबह 6:23 तक उसके बाद नवमी तिथि रहेगी
आज का राहूकाल:- दोपहर 01:30 से 03 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
मेष राशि :- आत्मविश्वास बहुत रहेगा,लेकिन मन परेशान भी हो सकता है।माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।भागदौड़ अधिक रहेगी।कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी।मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।पारिवारिक समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है।नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन भी सम्भव है।संचित धन में कमी आ सकती है।
वृषभ राशि :- मन प्रसन्न रहेगा।लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में सफल रहेंगे।मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा।आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं।आत्मसंयत रहें।अपनी भावनाओं को वश में रखें।जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।कारोबार का विस्तार हो सकता है,लेकिन यथोचित लाभ की आशा नहीं है।संचित धन में कमी रहेगी।माता का साथ मिलेगा।
मिथुन राशि :- अपनी भावनाओं को वश में रखें।व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें।जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।माता-पिता का साथ मिलेगा।आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं।मनोवांछित परिणाम संदिग्ध हैं।यात्रा अधिक करनी पड़ सकती है।
कर्क राशि :- व्यर्थ के क्रोध से बचें।नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।आय में वृद्धि होगी।माता से वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं।धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं।क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे।अपनी भावनाओं को वश में रखें।पुराने मित्रों से पुनःसंपर्क हो सकते हैं।माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।सेहत का ध्यान रखें।
सिंह राशि :- वाणी में मधुरता रहेगी।व्यर्थ के क्रोध से बचें।शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें।व्यवधान आ सकते हैं।भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।क्रोध के अतिरेक से बचें।पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा।कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।किसी पैतृक कारोबार से धन की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि :- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी।नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।आय में वृद्धि होगी।क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी।नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां हो सकती हैं।वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे।
तुला राशि :- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।भागदौड़ अधिक रहेगी।खर्च बढ़ेंगे।क्रोध के अतिरेक से बचें।आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी,परन्तु कुछ बातों को लेकर नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी रहेगा।शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।परिवार का साथ मिलेगा।लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि :- शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है।नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।आय में वृद्धि होगी।आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।सम्पत्ति का विस्तार हो सकता है।पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।रहन-सहन में असहज हो सकते हैं।पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
धनु राशि :- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें।परिवार का साथ मिलेगा।परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।मीठे खानपान में रुचि रहेगी।मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं।नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।बातचीत में संयत रहें।मित्रों से मतभेद हो सकते हैं।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।परिश्रम अधिक रहेगा।तनाव हो सकता है।
मकर राशि :- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।भवन सुख में वृद्धि होगी।माता का सानिध्य मिलेगा।बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।आय में वृद्धि होगी।आत्मसंयत रहें।क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा।स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है।जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कुंभ राशि :- मन अशान्त रहेगा।संयत भी रहें।मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है।क्रोध की अधिकता रहेगी।परिवार में कलहपूर्ण स्थिति रहेगी।व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहें।किसी कानूनी मसले का सामना करना पड़ सकता है।मित्रों का सहयोग मिलेगा।कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं।
मीन राशि :- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।खर्चों में वृद्धि होगी।मानसिक शान्ति रहेगी,परन्तु व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें।आत्मसंयत रहें।धैर्यशीलता में कमी रहेगी।कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। संतान को कष्ट होगा।किसी पैतृक सम्पत्ति के लिए विवाद की स्थिति हो सकती है।
