बागबाहरा की सभा में कांग्रेस पर जमकर गरजे सीएम विष्णुदेव साय कहा: आदिवासी, किसान,युवा की चिंता करती है भाजपा सरकार…

लोकसभा चुनाव 2024

बागबाहरा/सत्य का सामना/ बागबाहरा की सभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम श्री विष्णुदेव साय उन्होंने कहा की भाजपा ने छत्तीसगढ़ की चिंता की है आज श्रद्धेय अटल जी के वजह से ही छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ है आदिवासी वर्ग की कांग्रेस चिंता नही करती ही जो करती है वह भारतीय जनता पार्टी है आदिम जाति कल्याण मंत्रालय आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा ही बनाया गया है ।

 


उन्होंने कहा कांग्रेस द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा ही केंद्र और राज्य में दोनो जगह सरकार रहेगी तो आरक्षण खत्म हो जायेगा ऐसा नही है खैरागढ़ की सभा में केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी में कहा था कि आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा ।

इस दौरान उन्होंने महिलाओ से पूछा कि आप सभी महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है न उन्होने कहा की यह योजना चलती रहेगी किसी को चिंता करने की कोई बात नही है । कार्यक्रम में  उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव यमहासमुंद लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी वित मंत्री श्री ओपी चौधरी, पूर्व सांसद श्री चंदू लाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे …..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *