IPL 2024 : राजस्थान रॉयल ने दिल्ली कैपिटल को 12 रन से हराया, रियान पराग ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

खेल जगत

जयपुर: सत्य का सामना/IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 12 रन से हराकर इस सीजन में दूसरी जीत हासिल की. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया. राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए. जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन ही बना सकी.

राजस्थान की ओर से रियान पराग ने 45 बॉल पर 84 रन की पारी खेली, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 29 और ध्रुव जुरेल ने 20 रन बनाए. दिल्ली की ओर से डेविड वॉर्नर ने 49 रन बनाए, जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने 28 रन बनाए. राजस्थान के युजवेंद्र चहल और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट लिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *