Horoscope of 12 march: कर्क राशि के जातक को अतिउत्साही से बचना चाहिए, वाणी पर नियंत्रण रखें, मीन राशि के जातक का शैक्षिक कार्यों में सफलता का योग बन रहा है ..आइए सभी राशियों का जातकों का राशिफल जाने..

धर्म

सत्य का सामना: आज का राशिफल और पंचाग

*आज का राशिफल

आज का पंचांग और राशिफल
🔸➖🔸➖🔸➖🔸

🔅दिनांक =12-मार्च-2024
🔅दिन = मंगलवार
🔅संवत् = 2080
🔅मास = फाल्गुन मास
🔅पक्ष = शुक्ल पक्ष
🔅तिथि= द्वितीय तिथि आज सुबह 07:13 तक उसके बाद तृतीय तिथि रहेगी

आज का राहूकाल:- दोपहर 03:00 से 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔹

मेष राशि :- आज मन प्रसन्न रहेगा।किसी से बातचीत करने में वाणी को मधुर रखें।किसी अज्ञात भय से परेशान होने की संभावना हैं।व्यापार में तरक्की मिलने के आसार हैं।आज कारोबार में किसी मित्र की मदद लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं।स्वास्थय को लेकर थोड़ी चिंता संभावित हैं।

वृषभ राशि :- आज मन में उतार-चढ़ाव की स्तिथि बनी रहेगी।परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग रहेगा।विद्यार्थियों को नौकरी की परीक्षा एवं इंटरव्यू में आज सफलता के योग बन रहे हैं।आय के स्रोत में बढ़ोतरी होगी।मित्रों के सहयोग से कई काम आसान होंगे।खानपान में रूचि बढ़ सकती हैं।

मिथुन राशि :- आज आत्मविश्वास में लबरेज रहेंगे।पारिवारिक जीवन में सुख रहने की संभावना पूरी हैं।व्यापार में बढ़ोतरी होने के योग हैं।कारोबार में आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं।आज कड़े परिश्रम का परिणाम अच्छा मिल सकता हैं।कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रह सकता हैं।

कर्क राशि :- आज आत्मविश्वास से लबरेज रहने की उम्मीद हैं।अति उत्साह में कोई कार्य करने से नुकसान हो सकता हैं।वाणी पर नियंत्रण रखें,अन्यथा कोई अच्छे रिश्ते बिगड़ सकते हैं।राजनीति से जुड़े किसी शख्स से मुलाक़ात के योग हैं।कारोबार में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं।

सिंह राशि :- आत्मविश्वास के मामले में आज भी आगे रहेंगे।व्यर्थ के क्रोध की वजह से कोई नुकसान संभव है।आज धन-दौलत में वृद्धि हो सकती हैं।कारोबार और नौकरी में उच्च सम्मान मिलने का योग बन रहा हैं।परिवार में मां का पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा।अज्ञात भय से चिंता हो सकती हैं।

कन्या राशि :- आज पठन-पाठन में मन लगा रहेगा।शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में बिजी रहने की संभावना हैं।युवाओं का शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने की योजना बन सकती हैं।बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होनेकी पूरी संभावना बन रही हैं।आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

तुला राशि :- आशा-निराशा के भाव मन में रह सकते हैं।पिता के साथ से कारोबार में परिवर्तन करने में सफल हो सकते हैं।किसी मित्र के सहयोग से आय में बढ़ोतरी होने की संभावना हैं।आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा।स्वास्थय को लेकर बेफिक्र रहे।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेगा।आज आपके मन में अशांति का अनुभव हो सकता हैं।परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की संभावना बन रही हैं।बढ़ते खर्च से परेशान रह सकते हैं।स्वास्थय को लेकर थोड़ा सतर्क रहें,मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से तनाव हो सकता हैं।

धनु राशि :- आज के दिन मन में उतार-चढ़ाव की स्तिथि बनी रहेगी।नौकरी करने वाले जातकों को अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होने की उम्मीद हैं।कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं।स्वास्थय का विशेष तौर पर ख्याल रखें,इसकी वजह से काम से मन छिटकेगा।मानसिक तनाव रह सकता हैं।

मकर राशि :- मन में आत्मविश्वास की कमी रहने की संभावना हैं।अत्यधिक क्रोध की वजह से खुद का नुकसान कर सकते हैं।लेखन और शिक्षण से जुड़े कार्य करने वाले जातकों का दिन अच्छा निकलने की संभावना हैं।किसी संपत्ति से जुड़ा पैसा मिल सकता हैं।पुराने मित्रों से मुलाक़ात संभव हैं।

कुंभ राशि :- आत्मविश्वास में कमी की वजह से कई अच्छे कार्यों को करने में विफल हो सकते हैं।क्रोध पर नियंत्रण रखने का लाभ मिलेगा।लेखन-शिक्षण से जुड़े कार्यों में सफलता मिलती दिखाई दे रही हैं।स्वास्थ्य बेहतर रहने की उम्मीद हैं।नौकरी और व्यापार में आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं।

मीन राशि :- मन में शंका रहने की संभावना हैं।पठन-पाठन के कार्यों में मन लगेगा।शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना हैं।विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।संतान के स्वास्थय को लेकर चिंता में रह सकते हैं।बढ़ते खर्च की वजह से भी परेशानी होगी।भाई से मनमुटाव हो सकता हैं।

आपका दिन मंगलमय हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *