Horoscope of 8 march: महाशिवरात्रि में जाने अपने ग्रहों को चाल एवं दशा आइए आज का राशिफल जानें..

धर्म

आज का पंचांग और राशिफल
🔸➖🔸➖🔸➖🔸

🔅दिनांक =08-मार्च-2024
🔅दिन = शुक्रवार
🔅संवत् = 2080
🔅मास = फाल्गुन मास
🔅पक्ष = कृष्ण पक्ष
🔅तिथि= त्रयोदशी तिथि आज रात्रि 09:58 तक रहेगी

आज का राहूकाल:- सुबह 10:30 से 12 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करे

आज का विशेष :- प्रदोष व्रत,महा शिवरात्रि

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा निकलने की संभावना हैं।कार्यक्षेत्र में कई दिनों से चल रही परेशानियां हल हो सकती हैं।आज का दिन कई चीजों को लेकर प्रसन्न रहेगा।मन में शांति का अनुभव करेंगे।व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं।लंबी दूरी की यात्रा संभव हैं।शिवलिंग पर दूध और गंगाजल चढ़ाने से लाभ होगा।

वृषभ राशि :- आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता हैं।नौकरी वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर परेशानी हो सकती हैं।व्यापार में सोच-समझकर लिए गए फैसलों का परिणाम दिखाई देने लगेगा।साझेदारी के काम में धोखा मिल सकता हैं।शिवजी की आराधना करने से लाभ होगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन काफी अच्छा निकलने की संभावना हैं।नौकरी करने वाले जातकों को उन्नति के अवसर मिल सकते हैं।अपने दफ्तर में प्रशंसा के पात्र बनेंगे।साझेदारी का व्यापार आपके लिए शुभ रहने वाला हैं।घर में मांगलिक कार्य संभव हैं।आपका स्वास्थय पहले से बेहतर रहेगा।शिव पूजा अवश्य करें।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहने की उम्मीद हैं।ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं।परिवार के साथ धार्मिक यात्रा संभव हैं।साझेदारी के व्यापार में आर्थिक नुकसान हो सकता हैं।युवा जातक विदेश में बिज़नेस डील कर सकते हैं।सेहत सही रहेगी लेकिन महाशिवरात्रि पर पूजा करना नहीं भूलें।

सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा।नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रसन्नता का अनुभव होगा।व्यापार में भी दिन अच्छा निकलने की उम्मीद हैं।युवाओं का किसी परिचित से झगड़ा होने की संभावना हैं।शिवलिंग पर भांग-धतूरे का भोग जरूर लगाएं,स्वस्थ दिन निकलेगा।

कन्या राशि :- आज का दिन ठीक-ठाक निकलने की संभावना हैं।नौकरी करने वाले मन को शांत रखें।व्यापार से जुड़े कुछ बड़े फैसले लेने का दिन हैं,सोच-समझकर आगे बढ़े।प्रेम जीवन में पार्टनर से धोखा मिल सकता हैं।छोटी दूरी की यात्रा का योग बन रहा हैं।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।शिवलिंग पर दूध,गंगाजल चढ़ाएं।

तुला राशि :- आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता हैं।व्यापार करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ होने की संभावना हैं।शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में लाभ दिखाई दे रहा हैं।मानसिक तनाव से ग्रसित रह सकते हैं।उधार लिया धन तनाव देगा।स्वास्थ्य हल्का ही रहेगा।शिव मंदिर जाकर परिवार संग रुद्राभिषेक करें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा निकलने की संभावना हैं।नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा।ऑफिस में काम का बोझ मानसिक तनाव दे सकता हैं।व्यापार में इनकम टैक्स से जुड़े मामलों में उलझ सकते हैं।पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती हैं।शिव जी पर दूध-गंगाजल चढ़ाएं।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा निकलने की संभावना हैं।नौकरी करने वाले जातक ऑफिस में कार्यबोझ को लेकर तनाव में रह सकते हैं।व्यापार से जुड़े अटके कामों में सफलता मिलने की संभावना हैं।सट्टा मार्केट में धन निवेश कर सकते हैं।धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।भोलेनाथ की पूजा मन से करें।

मकर राशि :- आज का दिन ठीक-ठाक निकलने की संभावना हैं।नौकरी में अटके काम करने में सफलता मिल सकती हैं।व्यापार में आपका लालच आपको लेकर डूब सकता हैं।युवा जातकों को क्रोध की वजह से नुकसान हो सकता हैं।सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।शिव मंदिर जाकर विधि से पूजा करें।

कुंभ राशि :- आज का दिन ठीक-ठाक निकलने की संभावना हैं।नौकरी करने वाले जातकों को मान-सम्मान मिल सकता हैं।व्यापार में धन खर्च की संभावना बन रही हैं।धन निवेश आपको तनाव दे सकता हैं।शादी से संबंधित खुशखबरी मिल सकती हैं।खांसी,जुकाम या बदन दर्द परेशान कर सकता हैं।शिवलिंग पर शहद अर्पित करे।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा बीतने की संभावना हैं।बेरोजगारों को कल नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।व्यापार में नया कार्य खोलना लाभकारी हो सकता हैं।युवा किसी वजह से मानसिक तनाव में रह सकते हैं।स्वास्थय ठीक-ठाक रहेगा।महाशिवरात्रि पर उपवास करना,पूजा करना लाभकारी रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *