देश में चार कुंभ होते है जो बारह साल में एक बार होते है लेकिन राजिम कुंभ हर साल होता है यही इसकी विशेषता है : श्री बृजमोहन अग्रवाल धर्मस्व, संस्कृति मंत्री
राजिम : सत्य का सामना/राजिम कुम्भ में साधु संतो का आगमन शुरू हो गया है संत समागम का प्रारंभ हो गया है राजिम कुंभ इस बार रामोत्सव कल्प कुंभ के नाम से आयोजित है । धर्मस्व, संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पिछले 20 सालो में सबसे भव्य कुंभ इस बार हो रहा है…
राजिम कुंभ तब तक पूरा नहीं होता जब तक साधु संत नही आते है । साधु संतो की अमृतवाणी से ही राजिम कल्प कुंभ सफल होता है ।उन्होंने कहा कि देश में कुल चार कुंभ होते है और ये चार कुंभ 12 साल में एक बार होते है लेकिन राजिम कल्प कुंभ ऐसा पहला कुंभ है जो प्रत्येक एक साल में होता है यही राजिम रामोत्सव कल्प कुंभ की विशेषता है…