मैनपाट/ सत्य का सामना: तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के समापन हो गया है इस अवसर पर पर्यटन, संस्कृती मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के बेहद सुंदर पर्यटन स्थल मैनपाट को हम और अधिक सुंदर और और ज्यादा से ज्यादा सुविधाए प्रदान करे ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक इस और आकर्षित हो पाए ।

इस अवसर पर उन्होंने पर्यटक स्थल को और अधिक विकसित करने के लिए 2 करोड़ को राशि स्वीकृत की । और साथ साथ शिमला और मनाली को तर्ज माल रोड बनाए जाने की कार्ययोजना पर चर्चा की । इस मौके पर महिला बाल विकास मंत्री शुश्री लक्ष्मी राजवाड़े जी , अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल जी ,सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज जी विशेष तौर पर मौजूद रहे….
