दलदल सिवनी के मड़ई मेले में शामिल हुए विधायक श्री मोतीलाल साहू कहा: मड़ई मेले को बचाए रखना हमारा कर्तव्य..

रायपुर

रायपुर राजधानी :सत्य का सामना /प्रतिवर्ष की भाती इस वर्ष भी दलदल सिवनी में मड़ई मेला का आयोजन किया गया था …यह महावीरसमिति द्वारा संचालित किया जाता है यह कार्यक्रम का 75 वा वर्ष था इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा विधायक श्री मोतीलाल साहू को जी स्मृति चिन्ह भेंट की गई विधायक मोती जी ने कहा है पहले और आज के मड़ई मेला में काफी बदलाव आ गया है आज सोशल मीडिया का युग है पहले के मेले में लोग 4 या 5 दिन पहले से ही मेले में आ जाते थे पूरा गांव खुशियां मनाता था..

किंतु आज मनोरंजन के साधन बहुत हो गए है इसलिए लोगो में अब पहले जैसा उत्साह नहीं रहा …उन्होंने महावीर समिति को मड़ई मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई एवम शुभकामनाएं दी उक्त कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, माधो साहू भाजपा नेता राजेंद्र विश्वकर्मा, जित्तू यादव, अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू , लोमेश साहू पार्षदसुशीला धीवर, खेमू कोसरे ,राहुल सोनवानी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *