बेंगलुरू: सत्य का सामना/ नरेंद्र मोदी जी ने कल तेजस में उड़ान भरी और मोदी जी तेजस में उड़ान भरने वाले पहले पीएम बन चुके है मोदी ने कहा कि हमारी अथक मेहनत और प्रयास के कारण हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में किसी से भी कम नही है । भारतीय वायुसेना, डीआरडीओ एचएएल के साथ ही समस्त देशवासियों को बधाई एवम शुभकामनाएं..

भारतीय वायुसेना एचएएल से 97 तेजस विमान खरीदेगी
भारतीय वायुसेना एचएएल से 55 हजार करोड़ की लागत से तेजस मार्क_1ए के 97विमान शीघ्र ही खरीदेगी। भारतीय वायुसेना के इस प्रस्ताव को रक्षा खरीद परिषद द्वारा अगले हफ्ते होने वाले बैठक में मंजूरी मिलने की संभावना है । इन्हे मिलाकर भारतीय तेजस विमानों की संख्या कुल 180 हो जायेगी इससे पहले ही भारतीय वायसेना ने 2021 में ही एचएएल से 46,898 करोड़ को लागत से 83 तेजस विमानों का सौदा कर चुकी है …
