प्रेमी से मिलने पाक पहुंची अंजू का अब दिल भरा भारत लौटने को तैयार

Uncategorised

पाकिस्तान से वापस भारत लौट रही है अंजू, बोली- सब सवालों के जवाब हैं तैयार राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंची अंजू इस माह यानी अक्टूबर के अंत तक वापस भारत लौट रही है. अंजू ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है.

मिडिया से खास बातचीत में अंजू ने बताया कि वो अपने बच्चों के लिए आ रही है. सभी सवालों का जवाब देने के लिए वो तैयार है.अंजू ने बताया कि पाकिस्तान में उनके वीजा की लिमिट समाप्त हो रही है. उन्हें वापस अपने बच्चों के पास आना है. कहा कि अलवर लौटकर वो अपने बच्चों से बात करेगी.

उनके सभी सवालों के जवाब देगी. कहा कि वो देश की सुरक्षा एजेंसी या पुलिस के सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार है. उसने कुछ गलत नहीं किया है. वो जो भी कर रही है अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *