तेल अवीव:सत्य का सामना/ हमास केआतंकियों के ठिकानों पर हमला करने के लिए इजरायल के फाइटर जेट्स लगातार गाजा पट्टी पर हमला कर रहे हैं, इस बीच अमेरिका ने इजरायल की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है…अमेरिका ने अपना सबसे ताकतवर बमवर्षक इजरायल पहुंचा दिया है. इस बॉम्बर का नाम है B-52 Stratofortress.
-इसे चलाने के लिए 5 लोगों की जरूरत होती है, 159.4 फीट लंगे इस एयरक्राफ्ट के विंग्स 185 फीट लंबे होते हैं. यह विमान 40.8 फीट ऊंचा होता है. इसे बोईंग कंपनी ने बनाया है.

-यह उड़ान भरते समय 2.21 लाख किलोग्राम वजन लेकर उड़ा सकता है. इसमें एक बार में 1.81 लाख लीटर ईंधन आता है. इस विमान में 8 इंजन लगे हैं. इसकी अधिकतम गति 1050 किलोमीटर प्रतिघंटा है.
-इसकी कॉम्बैट रेंज 14200 किलोमीटर है. जबकि यह एक बार में आसानी से 16 हजार किलोमीटर से ज्यादा की उड़ान भर सकता है, इसके अलावा इस विमान में 32 हजार किलोग्राम वजन के बम रखे जा सकते हैं.
