उज्जैन। सत्य का सामना/ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को तड़के भस्म आरती के दौरान 3 बजे मंदिर पट खुले। पंडे – पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत पूजन किया। भगवान के मस्तक पर भांग, चंदन अर्पित कर श्रृंगार किया गया।
