ट्रेडमिल में करंट युवक की मौत

देश

राजधानी दिल्ली के रोहिणी में जिम में वर्कआउट करते समय ट्रेडमिल में करंट आ गया, जिससे युवक की मौत हो गई. इस मामले में जिम संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इस घटना के बाद दिल्ली जिम एसोसिएशन की ओर से एडवाइज़री जारी की गई है.

 

 

जिम एसोसिएशन ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि युवक दौड़ने के बाद ट्रेडमिल पर आराम कर रहा था. इस घटना के बाद दिल्ली जिम एसोसिएशन ने सलाह जारी की है जिसमें उन्होंने कहा, तुरंत अपने जिम की अर्थिंग की जांच कराएं. सुनिश्चित करें कि जिन क्षेत्रों में लोग व्यायाम करते हैं, उनके आसपास कोई ढीले तार न लटके हों. इस बरसात के मौसम में सभी विद्युत बिंदुओं की जांच किसी इलेक्ट्रिशियन से कराएं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *