हरारे।स्पोर्ट्स डेस्क। सत्य का सामना : भारत और इंग्लैंड के बीच आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अंडर- 19 विश्व कप का फाइनल खेला जायेगा। भारतीय टीम जहाँ छटवी बार ख़िताब अपना नाम करना चाहेगी वही इंग्लिश टीम 1998 के बाद दूसरी बार ट्रॉफी जितने की कोशिश करेगी।

भारत की ओर से तूफानी ओपनर वैभव सूर्यवंशी आज अपना जलवा फिर से बिखेरना चाहेंगे। सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई अर्द्धशतकीय पारी से विपक्षी टीम पहले से ही ख़ौफ़जादा है दूसरी ओर आरोन जार्ज ओर कप्तान आयुष म्हात्रे ने शतक और अर्द्धशतक लगा के फार्म में आने के संकेत दे दिए है भारतीय टीम के फार्म को देखकर लग रहा है छटवा ख़िताब भारत से दूर नहीं है…
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।
इंग्लैंड टीम: थॉमस रेव (कप्तान), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, कालेब फॉकनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मीटो, मैनी लुम्सडेन और एलेक्स फ्रेंच।
