झाँसी / न्यूज़ नेटवर्क / सत्य का सामना /यूपी के झाँसी में एक ऐसा ख़ौफ़नाक मामला सामने आया है जिसे सुन कर इंसानियत के रूह काँप जाये, 64 साल के रिटायर्ड रेलकर्मी राम सिंह परिहार ने अपनी 32 वर्षीय छोटी प्रेमिका प्रीति की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसके शव को ठिकाने लगाने की ऐसी ख़ौफ़नाक साजिश रची, लेकिन कहते है झूठ का दिन कुछ ही समय रहता है सच एक दिन सामने आ ही जाता है। जिसका खुलासा एक नीले बक्से से टपकते पानी ने कर दिया…

राम सिंह परिहार यूपी झाँसी का रहने वाला है। उसकी पहले से ही दो शादियां हो चुकी है जिससे उसके बच्चे भी है, लेकिन वह किसी के साथ नहीं रहता है। कुछ समय पहले उसका प्रेम प्रसंग 32 वर्षीय महिला प्रीति से था जो की खुद भी शादीशुदा है, प्रीती अपने बच्चे और पति को छोड़कर राम सिंह परिहार के साथ रहती थी।
पुलिस के मुताबिक 8 जनवरी को किसी विवाद के कारण अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका प्रीती की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी, हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने उसने एक खतरनाक साजिश रची, रामसिंह ने बाजार से एक बड़ा नीला बक्सा मंगवाया और साथ में करीब दो क्विंटल लकड़ी भी मंगवाई आरोपी ने बक्से के अंदर लाश और लकड़ी को रख दी….

इसके बाद प्रीती के शव को जला दिया गया। लाश पुरी तरह जल गया था और राख में बदल गया, जलने से राख और बक्सा गर्म हो गया था जिसे बुझाने के लिए राम सिंह ने पानी डाला और 9 दिनों तक बक्से को घर में रखा…
7 जनवरी को राम सिंह और उसका बेटा बक्से को ठिकाने लगाने के लिए ऑटो लोडर चारपहिया वाहन ले के आये और बक्से को लोड कर दिया। जैसे ही बक्से में गाड़ी में रखा बक्सा टेड़ा हुआ और उसमें से पानी गिरने लगा वाहन चालक ने रोक कर देखा तो वह चौक गया और फिर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है…
