मुंबई /न्यूज़ नेटवर्क /सत्य का सामना / टीवी एक्टर अनुज सचदेवा के साथ मारपीट की घटना का वीडियो सामने आ रहा है जिसमें एक युवक डंडे से एक्टर के सर पे गाली गलौच करते हुए मारते दिख रहा है…

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘साथ निभाना साथिया’ जैसे हिट टीवी शोज में नजर आ चुके एक्टर अनुज सचदेवा इस वक्त बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. एक्टर को न सिर्फ जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, बल्कि उनके साथ मारपीट का मामला भी सामने आया है. जिस सोसाइटी में अनुज रहते हैं, वहीं के कुछ स्थानीय लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की, गालियां दीं और हमला कर दिया. इस पूरी घटना का वीडियो खुद अनुज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान हैं.

गाली देता और अनुज पर हमला करता शख्स
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स अनुज पर हमला करने की कोशिश कर रहा है और लगातार गालियां दे रहा है. बीच-बचाव के लिए एक गार्ड आता जरूर है, लेकिन हमलावर का गुस्सा कम नहीं होता. वो शख्स बार-बार अनुज को धमकाते हुए कुत्ते से कटवाने जैसी बातें करता नजर आता है. इस वीडियो ने फैंस को काफी परेशान कर दिया है.
