सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आएंगे राजकुमार राव, दादा ने किया कन्फर्म….

इंटरटेनमेंट

मुंबई/ राजकुमार राव जल्द ही सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आने वाले है , राजकुमार राव की आज गिनती बालीवुड के सफल अभिनेताओं में गिनी जाती है हाल में ही रिलीज हुई स्त्री 2 ने वर्ल्ड वाइड 900 करोड़ कमाई की है ओर खुद राजकुमार राव यह कन्फर्म किया है कि वह इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे…

 

 

 

बायोपिक बनाने में हो सकती है देरी

सौरव गांगुली ने अपनी आगामी बायोपिक के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “मैंने जो सुना है, उसके अनुसार राजकुमार राव यह भूमिका (मुख्य भूमिका) निभाएंगे… लेकिन तारीखों का मुद्दा है… इसलिए इसे स्क्रीन पर आने में एक साल से अधिक समय लग सकता है।” फिल्म के लंबे खींचने की वजह से उनके फैंस में थोड़ी मायूसी जरूर आ सकती है।

ऐसा रहा है अंतरराष्ट्रीय करियर

 

गौरतलब हो कि पूर्व कप्तान ने भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे खेले हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में सभी फॉर्मेट में 18,575 रन बनाए हैं। कोलकाता के राजकुमार बाद में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के अध्यक्ष बने और बाद में पिछले साल अक्टूबर में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष नियुक्त किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *