भारत की बेटियों ने किया कमाल, महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई..

खबरें आज की खेल जगत

स्पोर्ट्स डेस्क/सत्य का सामना/ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है और दिखा दिया है कि ये नए भारत की बेटियां हैं। वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है, जो सात बार की विश्व कप चैंपियन है और 8 साल में पहली बार कोई मुकाबला हारी है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वुमेंस वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी रन चेज को हासिल कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। जेमिमा के शतक और हरमनप्रीत कौर के दमदार अर्धशतक की बदौलत भारत ने 339 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की।

 

फोटो :जेमिमा ने शानदार शतकीय पारी खेली

 

आपको जानकर हैरानी होगी कि कोई भी टीम वुमेंस वर्ल्ड कप के इतिहास में नॉकआउट मैच में 250 से ज्यादा का टारगेट हासिल नहीं कर पाई है, लेकिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न सिर्फ 250, बल्कि 339 रनों का टारगेट चेज करके विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इसी के साथ तय हो गया है कि इस बार एक नया विश्व चैंपियन महिला क्रिकेट को मिलने वाला है, क्योंकि भारत और साउथ अफ्रीका ने कभी वनडे विश्व कप नहीं जीता है। भारतीय टीम ने तीसरी बार विश्व कप फाइनल में प्रवेश किया है। पहले दो मौकों पर भारतीय टीम को हार मिली थी..

 

 

वुमेंस वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट की ये सबसे बड़ी रन चेज भी है। वुमेंस वनडे क्रिकेट में इसी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने 331 रनों का टारगेट चेज करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जो ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ ही हासिल किया था। भारत ने इस विश्व रिकॉर्ड को ऑस्ट्रेलिया ने छीन लिया है। श्रीलंका ने 302 रनों का टारगेट चेज किया हुआ है। सिर्फ यही तीन टीमें हैं, जिन्होंने वुमेंस वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 प्लस का टारगेट चेज किया है। भारतीय टीम ने भी अपने इतिहास में पहली बार दूसरी ईनिंग में इतने रन बनाए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *