सोने और चांदी की कीमतों में आया भारी उछाल, निवेश करने का सुनहरा मौका..

व्यापार

डिजिटल डेस्क/ भारत में सोने-चांदी की चमक इस समय अपने शिखर पर है. घरेलू बाजार (Domestic Market) से लेकर ग्लोबल मार्केट (International Market) तक इसकी कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं. निवेशकों और ज्वेलरी कारोबारियों के लिए ये समय बेहद खास साबित हो रहा है, क्योंकि सोने ने पहली बार 1,10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार किया है..

 

 

वहीं दूसरी तरफ चांदी ने भी अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1,29,500 रुपये प्रति किलोग्राम की नई ऊंचाई को छू लिया है. लगातार बढ़ती मांग (Demand) और ग्लोबल सप्लाई (Global Supply) से जुड़ी दिक्कतों की वजह से कीमतों में तेजी का माहौल बना हुआ है…

 

 

सोने (Gold) ने बनाया नया रिकॉर्ड

सोने की कीमतों ने घरेलू बाजार में नया इतिहास रच दिया है. पहली बार सोना ₹1,10,000 के पार निकल गया है. MCX पर सोना 1,10,235 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है. वहीं घरेलू बाजार में सोना रिकॉर्ड ₹1,09,940 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.

 

चांदी की ऐतिहासिक उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी ने भी नया इतिहास रच दिया है. MCX पर चांदी 1,29,600 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. निवेशकों का कहना है कि चांदी आने वाले दिनों में और भी तेजी पकड़ सकती है क्योंकि इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और सोलर इंडस्ट्री (Solar Industry) में इसकी मांग बढ़ रही है.

 

ग्लोबल मार्केट में चमक

भारतीय बाजार के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना-चांदी नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुके हैं. सोना ग्लोबल मार्केट में $3,800 प्रति औंस तक पहुंच गया है. ग्लोबल स्तर पर अमेरिकी डॉलर (US Dollar) की कमजोरी और ब्याज दरों (Interest Rates) के स्थिर रहने की वजह से इन धातुओं में तेजी देखने को मिल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *