मुंबई में लगातार बारिश का कहर, महानायक अमिताभ बच्चन का बंगला डूबा….

खबरें आज की

सत्य का सामना /मुंबई के बारिश ने पूरा कोहराम मचाया हुआ है आम जनता तो आम सेलिब्रिटी के घर भी जलमग्न हो चुके हैं पूरे मुंबई को बारिश ने अपने आगोश में ले चुका है और इसमें मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन का बंगला भी प्रतिष्ठा भी जलमग्न चुका है महाराष्ट्र सरकार ने पहले ही एडवाइजरी जारी की थी की बहुत जरूरत हो तभी घर से बाहर निकले नहीं तो घर पे ही रहे…..

 

मुबई में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ना सिर्फ आम लोग बल्कि सेलेब्स के लिए ये बारिश मुसीबत का सबब बनकर सामने आई है। सितारों के बंगलों और ऑफिस में बारिश का पानी घुस गया है। इस बीच अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले ‘प्रतीक्षा’ का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बिग बी का बंगला जलमग्न नजर आ रहा है।

 

‘प्रतीक्षा’ का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शहर के पॉश इलाके जुहू में मौजूद अमिताभ बच्चन के आलीशान बंगले ‘प्रतीक्षा’ में पानी भर गया है। इस बंगले के बाहर और आसपास जलभराव का नजारा नजर आ रहा है। इंटरनेट पर सामने आया ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *