इंदौर ब्रेकिंग : 22 वर्षीय महिला ने दो सिर वाली बच्ची को दिया जन्म, मासूम की हालत अभी स्थिर डॉक्टर्स कर रहे बच्ची को बचाने जी तोड़ मेहनत…..

इंदौर

इंदौर /सत्य का सामना / मध्यप्रदेश इंदौर के सरकारी अस्पताल में एक 22 वर्षीय महिला ने दो सिर वाली बच्ची को जन्म दिया है। इस मासूम सी बच्ची को बचाने के लिए डॉक्टर जी तोड़ मेहनत कर रहे है, डॉक्टर ने बताया की इस बच्ची के दो हार्ट है…..

 

बता दे की देवास जिले के एक महिला ने शासकीय महाराजा तुकोजीराव अस्पताल में मंगलवार को सर्जरी से ऐसी बच्ची को जन्म दिया जिसके एक धड़ में दो सिर है बच्ची का वजन 2.80 किलोग्राम है…..

 

बच्ची के दो हार्ट, एक पर प्रेशर ज्यादा

एमटीएच की डॉक्टर नीलेश जैन ने बताया कि बच्ची का वजन तो ठीक है लेकिन बच्ची के शरीर में दो हार्ट हैं जिनमें से एक हार्ट बहुत छोटा है जबकि दूसरे हार्ट में अपेक्षाकृत ज्यादा विकृतियां हैं। एक हार्ट को दो ब्रेन को ब्लड सप्लाई करना पड़ रहा है जिसकी वजह से उस पर लोड ज्यादा है। ऐसे में बच्ची का सर्वाइवल मुश्किल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *