भारत बना रहा पांचवी पीढ़ी का जेट विमान, पड़ोसी देशों में मची खलबली….

खबरें आज की

नई दिल्ली: भारत अपनी पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ फाइटर जेट को और तेजी से बनाने की तैयारी में है। यह जेट बेहद आधुनिक होगा और दुश्मन के रडार में नहीं आएगा। इसके लिए एक हाई लेवल कमिटी बनाई गई है। यह कमिटी AMCA (एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) के निर्माण की रणनीति और बिजनेस मॉडल पर काम कर रही है। ऐसे में वो दिन दूर नहीं जब हमारा खुद का बनाया हुआ सुपर फाइटर जेट जल्द आसमान में उड़ान भर रहा होगा।

 फाइटर जेट को लेकर बड़ी तैयारी

इस कमिटी के अध्यक्ष रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह हैं। इसमें वायु सेना उपप्रमुख एयर मार्शल एसपी धरकर, रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार और DRDO और ADA के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। कमिटी अगले महीने अपनी रिपोर्ट देगी। यह रिपोर्ट बहुत महत्वपूर्ण होगी क्योंकि इसमें AMCA के भविष्य की रूपरेखा होगी। यह सब इसलिए जरूरी हो गया है क्योंकि पाकिस्तान जल्द ही चीन से 40 J-35A स्टेल्थ फाइटर जेट खरीदने की फिराक में है। उधर चीन तो छठी पीढ़ी के फाइटर जेट के प्रोटोटाइप भी दिखा रहा है।

 

पडोसी देशों में मची खलबली

 

भारत के इस निर्णय से पडोसी मुल्को में खलबली मची हुई है क्योंकि दुश्मन देश पाक चीन से 40 j-35A विमान चीन से खरीदने जा रहा है वही चीन 6 जेनरेशन के लड़ाकू विमान की तैयारी कर रहा है ऐसे में भारत का यह कदम से दोनों देश सदमे में है वैसे तो भारत के पास तेजस है ही जिसे और भी आधुनिक किया जा रहा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *