सिवान, / बिहार में तीन लोगो की हत्या से हाहाकार मच गया है अभी कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या का मामला अभी थमा नहीं है क़ो सिवान से तीन लोगो की तलवार से हत्या का मामला सामने आ रहा है जिसमें हमलावारो ने तलवार से पांच लोगो पे घातक प्रहार किये जिसमें तीन लोगो की मौक़े पे मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है….

पूरा बाजार घटना के बाद से बंद हो गया है। वहीं, कई थानों की पुलिस एसपी के नेतृत्व में घटनास्थल पर कैंप कर रही है। एसपी मनोज कुमार तिवारी ने घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया है। कई बिन्दुओं पर अभी जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि करीब पौने पांच बजे हमलावर सबसे पहले मलमलिया मंदिर के पास पहुंचे और मुन्ना सिंह पर हमला कर दिए। इसके बाद ओवर ब्रिज पर चढ़े और कौड़िया के पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह के पुत्र पर हमला किए। इसके बाद अन्य लोगों पर हमला करने लगे।
