सत्य का सामना/आज का पंचांग और राशिफल
दिनांक = 02-मई-2025
दिन = शुक्रवार
संवत् = 2082
मास = वैसाख मास
पक्ष = शुक्ल पक्ष
तिथि= पंचमी तिथि आज सुबह 09: 15 तक रहेगी
आज का राहूकाल:- सुबह 10 : 30 से 12 ::00 तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
मेष राशि :- रूका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा।आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ेंगे।पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा।मनोरंजन के कार्यों में रूचि बढ़ेगी।आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
वृषभ राशि :- अपने स्वास्थ्य के प्रति आप कितने लापरवाह हैं।किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं।आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा।लाभदायक सौदे होंगे।प्रसिद्धि मिलेगी।
मिथुन राशि :- अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं।व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं।आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख के साधन बढ़ेंगे।निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है।आपके लिए शनि देव की आराधना लाभ दायक रहेगी।
कर्क राशि :- नौकरी में बदलाव चाहते हैं पर फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी।साहित्य पठन में रूचि बढ़ेगी।संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।
सिंह राशि :- आज समय का सदुपयोग करें।अपनी संगति बदलें।दूसरों की उन्नति से दुखी न हो,आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें।व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें।अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें।कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।
कन्या राशि :- आज कार्य समय पर होने से मन शांत रहेगा।कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी।निर्माण कार्य में सुधार होगा।जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें।वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।
तुला राशि :- आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें।मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे।संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी।न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे।व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।
वृश्चिक राशि :- आज काम की अधिकता रहेगी।नौकरी में मन चाहा स्थानांतरण और पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं।आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें।पारिवारिक कार्यों में आप की पूछ परख बढ़ेगी।
धनु राशि :- आज आपको पत्नी से सहयोग और समर्थन मिलेगा।व्यवसाय में उन्नति संभव है।कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी।आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।
मकर राशि :- सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी।व्यापार,व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे।आज आपका साहस,पराक्रम बढ़ेगा।धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।
कुंभ राशि :- आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें।विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे।व्यापार में परेशानियों का अंत होगा।प्रेम प्रसंग के योग हैं।उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे,इसी सोच में परेशान रहेंगे।
मीन राशि :- आपकी दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे।परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे।व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।नौकरों पर नजर रखें।
