सत्य का सामना/आज का पंचांग और राशिफल
दिनांक = 28-अप्रैल-2025
दिन = सोमवार
संवत् = 2082
मास = वैसाख मास
पक्ष = शुक्ल पक्ष
तिथि= प्रतिपदा तिथि आज रात्रि 09: 11 तक रहेगी
आज का राहूकाल:- सुबह 07 : 30 से 09 ::00 तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य न करे
मेष राशि :- आज के दिन अपने कामकाज को लेकर थोड़ी लापरवाही कर सकते है।आपके मन में कई कामों को लेकर चिंताएं बनी रहेंगी।आपको अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से समय पर करने की जरूरत हैं।आपको अपने काम की वजह से काफी भागदौड़ करनी होगी।राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद और सम्मान मिल सकता है।
वृषभ राशि :- आज का दिन सेहत के मामले में कमजोर रहने वाला है।आपको अपने सेहत पर ध्याम देना होगा।किसी बात को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा।जो लोग सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े है,उन्हें सावधान रहने की जरूरत है।किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें।
मिथुन राशि :- आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है।आप नया वाहन खरीद सकते है।अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं।अपने बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।कार्यक्षेत्र में आपको अचानक से कुछ बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।आप किसी नए काम में निवेश करेंगे।आपको अपनी माता जी की सेहत पर ध्यान देना होगा।
कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आपके इनकम सोर्स बढ़ेगे।परिवार के सभी सदस्य आपकी बातों का सम्मान करेंगे।किसी अजनबी की बातों में आने से बचें।लेन-देन से जुड़े मामले आपको परेशान कर सकते है।काम के सिलसिले में आप कहीं यात्रा पर जा सकते है।लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।
सिंह राशि :- आज के दिन लाभ हो सकता है।आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयास से आपको लाभ मिलेगा।संतान पक्ष को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी।नहीं तो आप किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते है।पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल करने के लिए आपको जल्दबाजी नहीं करनी।
कन्या राशि :- आज का दिन उलझन वाला रहेगा।आप किसी परेशानी के चलते सही फैसला नहीं ले पाएंगे।परिवार में आपसी मतभेद और विवाद की वजह से घर का माहौल अशांत हो सकता है।आप किसी बात को लेकर डरा हुआ महसूस करेंगे।संतान पक्ष को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है।संतान पक्ष की तरफ से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।काम के सिलसिले में आप कहीं यात्रा पर जा सकते है।
तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा।आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।आप नया वाहन खरीद सकते है।परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।आप अपने किसी दोस्त से लंबे समय बाद मिल सकते हैं।आप नई संपत्ति खरीद सकते है।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा।आपको कारोबार में मुनाफा मिल सकता है।किसी अजनबी की बातों में आने से बचें।कही-सुनी बातों पर ध्यान ना दे।आर्थिक मामलों के लिए आप अपने किसी दोस्त की भी सलाह ले सकते है।लेकिन खुद से सोच-समझकर करें।नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती हैं।वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा।
धनु राशि :- आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है।कही-सुनी बातों पर ध्यान ना दे।अपने काम से काम रखें।आपकी सेहत में सुधार होगा।परिवार के सदस्यों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।अपने किसी दोस्त से लंबे समय बाद मिल सकते हैं।
मकर राशि :- आज का दिन उलझन वाला रहेगा।किसी बात को लेकर आप परेशान हो सकते है।परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।जोखिम भरा कोई भी कदम ना उठाए।अपनी वाणी और व्यवहार को कंट्रोल में रखना होगा।काम के सिलसिले में आप कहीं यात्रा पर जा सकते है।
कुंभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा।व्यवसाय में फायदा मिल सकता है।लंबे समय से रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है।अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा।बड़ों के मार्गदर्शन से आपको लाभ मिलस सकता है।संतान की पढ़ाई को लेकर आप चिंतित रहेंगे।
मीन राशि :- आज के दिन कोई बड़ा फैसला ले सकते है।परिवार के सभी सदस्य आपकी बातों का सम्मान करेंगे।जीवनसाथी से आपको कोई उपहार मिल सकता है।माता-पिता के आशीर्वाद से आपको आपके कामों में सफलता मिलेगी।नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा काम मिल सकता है।बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा।