जम्मू कश्मीर/सत्य का सामना ब्यूरो/ पहलगाम में हुए आतंकी घटना से पूरे देश में शोक की लहर व्याप्त है । इस हमले की जिम्मेदारी ” द रेजिस्टेंस फ्रंट ” नाम के संगठन ने ली है खुफिया सूत्रों के मुताबिक इसके तार लश्कर ए तैयबा से हो सकता है …..

जम्मू कश्मीर एक बार फिर से आतंकी हमले से दहल गया है आतंकियों ने घाटी में आतंक फैलाने का काम किया है घटना मंगलवार दोपहर को जब हुआ तब पर्यटक सैर सपाटे के लिए निकले थे । पुलवामा हमले के बाद से यह घाटी में सबसे बड़ा हमला है । जानकारी के मुताबिक 3 से हथियार बंद आतंकी पहलगाम से करीब 6 किलोमीटर दूर बैंसरन में घुसे छुट्टियां मना रहे पर्यटकों पर नाम पूछ पूछ कर अंधाधुंध गोलियां चलाई जानकारी मिलने तक अभी 28 लोगों की मौत की खबर सामने आई है कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है जानकारी मिलने के बाद पीएम श्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दो दिवसीय दौरा छोड़ कर भारत लौट आए है …..
स्थानीय प्रशासन ने इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाया
जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने टूरिस्टों को निशाना बनाया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस हमले में 28 मौतें हुई हैं, जिनमें ज्यादातर टूरिस्ट हैं। मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय लोग भी बताए जा रहे हैं। यह 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक आतंकी हमला है। स्थानीय प्रशासन ने श्रीनगर में इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाया है और लोगों की मदद के लिए फोन नंबर भी जारी किए हैं। ये हैं 0194-2457543, 0194-2483651 और मोबाइल नंबर 7006058623 भी दिया गया है।
