मुंबई: : इंटरनेट की दुनिया हर दिन नए-नए ट्रेंड्स से गुलजार रहती है। हाल ही में “गिबली ट्रेंड” ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यह ट्रेंड न केवल एनीमेशन प्रेमियों को लुभा रहा है, बल्कि आम यूजर्स के बीच भी बेहद लोकप्रिय हो गया है। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब इंटरनेट पर कोई ट्रेंड इतनी तेजी से वायरल हुआ हो। इससे पहले भी कई ऐसे ट्रेंड आए हैं, जिन्होंने न केवल सोशल मीडिया बल्कि आम जीवन को भी प्रभावित किया है। आइए, गिबली ट्रेंड के साथ-साथ उन पुराने ट्रेंड्स पर भी एक नजर डालते हैं, जिन्होंने इंटरनेट की दुनिया में अपनी खास जगह बनाई।

गिबली ट्रेंड(Ghibli Trend), स्टूडियो गिबली के एनीमेशन स्टाइल से प्रेरित एक इंटरनेट मूवमेंट है, जिसमें यूजर्स अपने फोटो को एआय(AI) के माध्यम से गिबली एनीमेशन स्टाइल में एडिट करके शेयर कर रहे हैं। स्टूडियो गिबली, जो जापान का मशहूर एनीमेशन स्टूडियो है, अपने कलात्मक और खूबसूरत दृश्यों के लिए जाना जाता है। इस ट्रेंड में लोग अपने फोटो को इस शैली में ढाल कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं, जिससे इंटरनेट पर इसकी जबरदस्त लोकप्रियता बढ़ गई है।
हॉर्ल हार्लेम शेक (Harlem Shake) -2013 में आया यह वायरल ट्रेंड कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर छा गया था। इसमें एक व्यक्ति साधारण तरीके से डांस करता था और फिर अचानक पूरी भीड़ एक साथ अजीबोगरीब स्टाइल में डांस करने लगती थी। इस ट्रेंड के हजारों वेरिएशन्स बनाए गए और यूट्यूब पर इस ट्रेंड ने मिलियन व्यूज़ पार किए।
आइस बकेट चैलेंज (Ice Bucket Challenge) – 2014 में शुरू हुए इस चैलेंज ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी थी। इस ट्रेंड में लोगों को अपने ऊपर बर्फीले पानी की बाल्टी डालनी होती थी और फिर किसी और को यह चैलेंज देना होता था। इसका उद्देश्य ALS नामक गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और फंड इकट्ठा करना था। इस चैलेंज में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया।
