बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के 38वें जन्मदिन पर उनके पति आनंद आहूजा ने सोनम और बेटे वायु की एक बहुत ही प्यारी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है. जिसमें सोनम कपूर अपने बेटे को निहारती हुई नज़र आ रही हैं. इसके साथ ही आनंद आहूजा ने तस्वीर के कैप्शन पत्नी सोनम को टैग करते हुए लिखा- आप धरती पर फरिश्ता हैं – दया, सहानुभूति, ज्ञान और दृष्टिकोण से भरपूर.. हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमें आपकी देखभाल और हर दिन हर पल प्यार मिला है. जन्मदिन मुबारक हो,