*आज का पंचांग और राशिफल*
दिनांक = 12-मार्च-2025
दिन = बुधवार
संवत् = 2081
मास = फाल्गुन मास
पक्ष = शुक्ल पक्ष
तिथि= त्रयोदशी तिथि आज सुबह 09:11 तक रहेगी
आज का राहूकाल:- दोपहर 12:00 से 01 :30 तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
मेष राशि :- घर में कुछ खास लोगों का आगमन होगा जो शुभ रहेगा।सकारात्मक सोच के कारण करियर में नए अवसर मिलेंगे,कार्य की अधिकता से थकान का अनुभव करेंगे।नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि :- प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी,अध्ययन के लिए विदेश जाने के योग बनेंगे।घर के नवीनीकरण या बदलाव संबंधी विषयों पर विचार विमर्श होगा।घर के सदस्यों की जरूरतें पूरी करने में लगे रहेंगे।
मिथुन राशि :- व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा,दिनचर्या में बदलाव आएगा।क्षमता से अधिक कार्य करेंगे,पिता से संबंध मधुर होंगे।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कर्क राशिः :- किसी विशेष कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी।भूमि भवन से संबंधित किसी बड़े कार्य को करेंगे,धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिलेगा।संतान सुख की प्राप्ति संभव है।
सिंह राशि :- मन के हिसाब से काम नहीं होंगे।मन अनुकूल काम न होने से क्रोध बढ़ेगा।नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा,जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा।संतान के करियर संबंधी गतिविधियों पर विचार-विमर्श होगा।
कन्या राशि :- अपनी योग्यता पर भरोसा रखें,सफलता मिलेगी।अध्ययन में आ रहे गतिरोध दूर होंगे,नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी।मनपसंद भोजन मिलेगा।स्वास्थ्य का ध्यान रखे।
तुला राशि :- करियर के प्रति महत्वपूर्ण निर्णय लेने में पिता का विशेष योगदान होगा,परिवार में चल रहे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं।सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि :- व्यापार में चुनौतियों का सामना करना होगा,कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।लंबे समय से कर रहे प्रयास सफल होंगे,अध्ययन में रूचि की कमी रहेगी,धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
धनु राशि :- आपको हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा,नौकरी में अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे।राजनीति में किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी,सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे।
मकर राशि :- राजनीति से जुड़े लोगों का समय शुभ है,जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।बाहर जाने का अवसर मिलेगा,युवाओं के लिए समय शुभ है।
कुंभ राशि :- सामाजिक आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।आपका कार्यस्थल पर वर्चस्व बढ़ेगा,विद्यार्थियों और युवाओं के लिए समय परिश्रम युक्त रहेगा।बहनों से विवाद संभव है।
मीन राशि :- पुराने विवादों को भूलकर नई शुरुआत करें,रूका हुआ धन मिलने से कार्य पूरे होंगे।कारोबार विस्तार के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी,प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।