रायपुर राजधानी /सत्य का सामना /प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अनियमित कर्मचारी कई वर्षो से पड़े लंबित मांगो को लेकर 13अप्रैल को नया रायपुर में देंगे धरना।
नियमतिकरण, स्थायीकरण, और निकाले गए कर्मचारियों के बहाली एवं अंशकालीन कर्मचारियों करने सहित अन्य मांगो को लेकर अनियमित कर्मचारी देंगे धरना प्रदर्शन…

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश अध्यश गोपाल प्रसाद साहू नें बताया की अपने अधिकार के लिए संघर्षरत अनियमित कर्मचारियो के अधिकारों के लिए यह धरना देंगे। वर्तमान सरकार के नेताओं नें पूर्व मे मंच से सभी कर्मचारियों के समस्याओं को हल करने की बात कही थी लेकिन आज तक मांगे पुरी नहीं हुई हैँ।
और कहा की इसके बाद भी राज्य सरकार के बजट में किसी भी प्रकार बजट अनियमित कर्मचारियों द्वारा नहीं रखा गया….
