ICC champions trophy 2025/ भारत और बांग्लादेश के बीच आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी का दूसरा मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा, एक और जहा भारतीय टीम अपने शानदार फार्म में है और दो बार आईआईसी चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुकीं है वहीं बांग्लादेश भी भारत से दो दो करने तैयार है ।
हालाकि मौजूदा भारत के फार्म को देखते हुऐ अगर हम बात करे तो बांग्लादेश भारत के सामने बौनी नजर आती है ।एक या दो मैच को छोड़ दे तो भारत ने हमेशा बांग्लादेश को मात दी है ……

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टूर्नामेंट का दूसरा मैच
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टूर्नामेंट का दूसरा मैच खेला जाएगा. चैंपियंस ट्रॉफी के मौजूदा फॉर्मेट के अनुसार, हर मैच महत्वपूर्ण होता है, और एक भी हार टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है. इसीलिए भारत की कोशिश होगी कि वे अपने पहले मैच में जोरदार जीत हासिल करें. इसके अलावा, यह मैच 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले की तैयारी भी करेगा. रविवार को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा, जिसे पहले मैच में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था..
भारत इस समय शानदार फॉर्म में है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए क्लीन स्वीप किया था. इस सीरीज में भारत ने उसी बेहतरीन क्रिकेट का प्रदर्शन किया, जिसने उसे 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाया था. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में भी उसी लय को बनाए रखना चाहेगी. कप्तान रोहित शर्मा खुद टॉप ऑर्डर में जिम्मेदारी निभाते हुए टीम के लिए एक मजबूत शुरुआत की कोशिश करेंगे…
हैं भारत और बांग्लादेश की टीमें
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर।
बांग्लादेश की टीम: सौम्य सरकार, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), जेकर अली (विकेटकीपर), मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद हृदयोय, रिशाद हुसैन, परवेज हुसैन एमोन, नसुम अहमद।
