सरगना दाऊद इब्राहिम के करीबी शारिक के जब्त जमीन पे बन रहा पुलिस चौकी, निर्माण कार्य शुरू..

उत्तर प्रदेश

Satya का सामना/संभल में शाही जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी के निर्माण के बाद अब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी और चर्चित ऑटो लिफ्टर शारिक साठा की जब्त जमीन पर हिन्दूपुरा खेड़ा में पुलिस चेक पोस्ट का निर्माण शुरू हो गया है। 24 नवंबर को भड़की हिंसा में यह इलाका भी चपेट में आया था। यहां उपद्रवियों ने पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़, पथराव, आगजनी और फायरिंग की थी। शारिक की उक्त जमीन गैंगस्टर की एक कार्रवाई में जब्त की गई थी। बता दें कि संभल हिंसा में भी दुबई में बैठे शारिक की भूमिका संदिग्ध बताई गई थी। मूल रूप से संभल के दीपा सराय का रहने वाला शारिक साठा इन दिनों दुबई में छिपा है।

बता दें कि शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान 24 नवंबर को सवेरे मस्जिद के आसपास के इलाके में हिंसा भड़की थी। हिंसा की आग दोपहर बाद नखासा क्षेत्र में पहुंच गई थी। यहां भी उपद्रवियों द्वारा पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी करते हुए पथराव और फायरिंग की गई थी। इसे देखते हुए ही अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में पहले शाही जामा मस्जिद के सामने खाली भूमि पर पांच दिन के अंदर पुलिस ने चौकी का निर्माण कराकर लिंटर डाल दिया गया।

फोटो : दाऊद इब्राहिम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *