Drishyam 3: साउथ एक्टर मोहनलाल इन दिनों उनकी निर्देशन की बनी पहली फिल्म बारोज 3डी का प्रमोशन करने में लगे हुए हैं. फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इन सबके बीच एक्टर ने दृश्यम फ्रैंचाइज के भविष्य को लेकर बात की. दृश्यम 11 साल पहले रिलीज हुई थी, जो एक क्राइम थ्रिलर है. मोहनलाल की मूवी पहली मलयाली मूवी है, जिसने दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की थी. इसी का हिंदी रिमेक बना था, जिसमें अजय देवगन ने काम किया था

. अब दृश्यम 3 को लेकर कहा एक्टर ने
इंडिया टुडे डिजिटल के साथ एक बातचीत में मोहनलाल से पूछा गया, क्या दृश्यम का एक क्रॉसओवर होगा जिसमें वह और अजय देवगन एक्टिंग करेंगे. इसपर एक्टर ने जवाब दिया, “मुझे कोई आइडिया नहीं है. ऐसा होने दीजिए. मैं भी इसके लिए प्रार्थना करूंगा.” दृश्यम 3 को लेकर उन्होंने कहा, यह प्रोसेस में है, पाइपलाइन में है. एक अच्छा सीक्वल लाना इतना आसान नहीं है. यह एक बड़ी चुनौती है. तीसरा भाग निर्देशक और हम सभी के लिए एक बड़ा सिरदर्द है. लेकिन हम प्रोसेस में हैं. यह कभी ना कभी होगा, मैं भी इसके लिए प्रार्थना कर रहा हूं.”
