सत्य का सामना/आज का पंचांग और राशिफल
दिनांक = 02-जनवरी-2025
दिन = गुरुवार
संवत् = 2081
मास = पौष मास
पक्ष = शुक्ल पक्ष
तिथि= तृतीय तिथि आज सम्पूर्ण दिन तक रहेगी
आज का राहूकाल:- दोपहर 01: 30 से 03:00 तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
मेष राशि :-
व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी,सोचे कार्य सफल होंगे।प्रेम प्रसंग के चलते महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा,अध्ययन में रूचि कम रहेगी।व्यापार में बदलाव का मन होगा।
वृषभ राशि :-
आज घरेलू कामकाज में व्यस्त रहेंगे,स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।न्यायालय से जुड़े कार्यों में विलंब होगा,पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा।यात्रा होगी।
मिथुन राशि :-
आज रूका हुआ पैसा मिल सकता है,दोस्तों की आर्थिक मदद करना पड़ सकती है।जमीन जायदाद से जुड़े कार्य पूरे होंगे,सामाजिक मान बढ़ेगा,जीवनसाथी का स्वास्थ्य सुधरेगा।
कर्क राशि :-
धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें,वर्ना बने बनाए कार्य में विघ्न आ सकता है।स्वयं को शक्तिहीन महसूस करेंगे।
सिंह राशि :-
कानूनी अड़चनें दूर होंगी,जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।संतान के विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी,आर्थिक निवेश शुभ रहेगा।
कन्या राशि :-
आज दुष्टजनों से सावधान रहें,अपने आगामी कामों और योजनाएं गुप्त रखें।व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था सुगमता से होगी,राजनीति में कोई बड़ा पद मिलने का योग है।
तुला राशि
:- पूर्व में लिए संकल्प आज पूरे होते नजर आएंगे,सोचे कार्य सफल होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।दुकान मकान बदलने के योग हैं।
वृश्चिक राशि :-
व्यापारिक नए अनुबंध लाभकारी साबित होंगे।प्रशासन का सहयोग मिलेगा और रूके कार्य पूरे होंगे।दूसरों के निजी मामलों से दूर रहें।
धनु राशि :-
दिन में व्यायाम को जोड़ें,अपनी सेहत का ध्यान रखें।आज लापरवाही न करें,संतान की उन्नति होगी।फिजूलखर्च बढ़ेंगे,परिजनों द्वारा धोखा मिल सकता है।सावधान रहें।
मकर राशि :-
मौज मस्ती के कार्य में लगे रहेंगे।लंबे समय के बाद राहत महसूस करेंगे,खर्च की अधिकता बनी रहेगी।सामाजिक कार्यों में आपकी अहम भूमिका रहेगी,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कुंभ राशि :-
कार्य पर आप का प्रभाव बढ़ेगा,शारीरिक श्रम बढ़ेगा।नौकरी में तबादले के योग बनेंगे,प्रेम प्रसंग के चलते पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है।भाइयों से विवाद की स्थिति बन सकती है।
मीन राशि
:- पुराने रोग उभर सकते हैं।आज आप वाहन,आग और मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें।करियर के प्रति निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें,किसी योग्य अनुभवी से मार्गदर्शन लें।