मुंबई/भारत के दो चर्चित रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह और बादशाह की जुबानी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। दोनों को कई अवसरों पर एक-दूसरे पर कटाक्ष करते देखा जा चुका है। वहीं, बीते कुछ दिनों से हनी सिंह ने बादशाह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हनी ने बादशाह पर कई आरोप लगाए साथ ही उनकी गायिकी का भी मजाक उड़ाया। इस विवाद के बीच बादशाह ने एक बड़ा कदम उठाया है, जिसने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है।

इंस्टाग्राम इमेज: बादशाह
बादशाह ने उठाया ये कदम
रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट या तो डिलीट कर दिए हैं या फिर आर्काइव कर दिए हैं। यह कदम स्पष्ट रूप से हनी सिंह की हाल ही में उनके एक दशक से चले आ रहे झगड़े पर की गई टिप्पणी के बाद उठाया गया है। फिलहाल बादशाह का इंस्टाग्राम हैंडल पूरी तरह से खाली है, केवल उनकी प्रोफाइल फोटो दिखाई दे रही है।

बादशाह ने की थी सुलह की पैरवी
जानकारी हो कि इस साल की शुरुआत में बादशाह ने हनी सिंह के साथ सुलह की इच्छा जाहिर की थी। इसके तहत उन्होंने ग्रेफेस्ट 2024 के दौरान अपना प्रदर्शन बीच में ही रोक दिया था। उन्होंने कहा था, ‘मेरे जीवन में एक ऐसा दौर था जब मेरे मन में एक व्यक्ति के प्रति द्वेष था और अब मैं इसे खत्म करना चाहता हूं और उस द्वेष को पीछे छोड़ना चाहता हूं-और वह हैं
