आज का राशिफल 29 दिसंबर : क्या कहता है आज का राशिफल आइए जाने….

राशिफल

 

सत्य का सामना/आज का पंचांग और राशिफल
🔸➖🔸➖🔸➖🔸

दिनांक = 29-दिसंबर-2024
दिन = रविवार
संवत् = 2081
मास = पौष मास
पक्ष = कृष्ण पक्ष
तिथि= चतुदर्शी तिथि आज सम्पूर्ण दिन रात तक रहेगी

आज का राहूकाल:- शाम 04: 30 से 06:00 तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें

 

मेष राशि :- आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है।कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी।जल्दबाजी से हानि संभव है।विवाद न करें,पारिवारिक क्लेश होगा।

वृषभ राशि :- आज पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी।पुराना धन मिल सकता है।रूके कार्य पूर्ण होंगे।संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी।अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण रहेगा।

मिथुन राशि :- आज अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें,व्यावसायिक नई योजना बनेगी।कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा।घर-बाहर पूछपरख रहेगी।जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें।अपने आपको संभालें, संगति बदलें।

कर्क राशि :- आज कारोबार में मंदी से परेशान रहेंगे।शत्रु सक्रिय रहेंगे,थकान रहेगी।धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।चिंता और तनाव रहेंगे।कार्यसिद्धि होगी।

सिंह राशि :- आज जल्दबाजी में हानि से बचें।परिवार में चिंता और तनाव रहेंगे।कार्यस्थल पर विवाद से बचें।वाहन,मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें।नए दोस्त बनेंगे।

कन्या राशि :- वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे।माता से अकारण वाक युद्ध (बहस) होगा।यात्रा सफल रहेगी।प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।राजकीय बाधा दूर होगी।कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला राशि :- आपकी कार्य क्षमता बढ़ेगी।भय,पीड़ा,चिंता और तनाव में रहेंगे।आज संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।धनलाभ होगा।संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक राशि :- किसी की सुनी सुनाई बात पर ध्यान न दें।दोस्तों के साथ मनमुटाव होगा।विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।रूके कार्यों में गति आएगी।

धनु राशि :- निवेश से लाभ होगा।वाणी पर नियंत्रण रखें,नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं।दु:खद समाचार मिल सकता है।कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।

मकर राशि :- कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है।कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी।विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे।प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

कुंभ राशि :- परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा।आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे।आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे।विवाद से बचें,बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

मीन राशि :- अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे।जीवनसाथी की चिंता रहेगी।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।बेरोजगारी दूर हो सकती है,प्रयास करें।संतान का ध्यान रखें।

आपका दिन मंगलमय हो
🔸 🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *