सत्य का सामना/श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्त्री 2’ का दबदबा सिनेमाघरों में कायम है. फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस से इसका खुमार उतरने का नाम नहीं ले रहा है. ‘स्त्री 2’ ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में खूब नोट छाप रही है. अब फिल्म वर्ल्डवाइड 700 करोड़ क्लब का हिस्सा भी बन गई है.

‘स्त्री 2’ के 19 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ गया है. फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का आंकड़ पार कर चुकी है. सैकनिल्क की मानें तो ‘स्त्री 2’ ने 19 दिन में वर्ल्डवाइड कुल 703.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. इसी के साथ ये इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन
साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी
हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने 703.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन करके साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड बनाया है. पहले नंबर पर अब भी प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ है जिसने दुनिया भर में इस साल 1042.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
