सत्य का सामना/अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2: द रूल’ के नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस पोस्टर के साथ ही यह साफ कर दिया गया है कि फिल्म की रिलीज डेट अब टलेगी नहीं और इसे आने में बस 100 दिन बचे हैं। अल्लू अर्जुन ने भी सोशल मीडिया पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।

काउंटडाउन शुरू होने के साथ ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लिए फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ रही है। मेकर्स ने फिल्म के नए और शानदार पोस्टर से पर्दा उठाया है। पोस्टर में हम अल्लू अर्जुन को अपने आईकॉनिक किरदार पुष्पराज के अवतार में देख सकते हैं। इसके साथ ही इसके टैगलाइन में लिखा गया है, ‘100 दिनों में रूल देखें’ यानी यह फिल्म के मच अवेटेड रिलीज की ओर किया जा रहा इशारा है
पुष्पा और भंवर सिंह के बीच में ए होगी एक्शन पैक्ड राइवलरी
ये इंटेंस विजुअल पुष्पा और भंवर सिंह के बीच में एक्शन पैक्ड राइवलरी का संकेत दे रहा है। इसके साथ ही यह फैंस और दर्शकों के लिए थ्रिलिंग सिनेमेटिक अनुभव देने के लिए एक स्टेज भी सेट करता दिख रहा ।

लीड रोल में, पुष्पा राज के रूप में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग एक बार फिर पर्दे पर छाने वाला है, जो उनकी भूमिका को और भी ज्यादा इंटेंस और ताकत देगा। उनका किरदार, जो अपने रफ और टफ स्वभाव के लिए जाना जाता है, फैंस का पसंदीदा बन गया है और उम्मीद है कि अर्जुन की एक्टिंग कहानी को एक नए लेवल पर ले जाएगी। सुकुमार द्वारा डायरेक्टेड और फहाद फासिल और रश्मिका मंदाना के अहम भूमिकाओं वाली यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो एक हाई-ऑक्टेन सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।
