सत्य का सामना/ आज का पंचांग और राशिफल
🔅दिनांक =19-जुलाई-2024
🔅दिन = शुक्रवार
🔅संवत् = 2081
🔅मास = आषाढ मास🔅पक्ष = शुक्ल पक्ष
🔅तिथि= त्रयोदशी तिथि आज रात्रि 07:41 तक रहेगी
आज का राहूकाल:- सुबह 10:30 से 12 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
मेष राशि :- आज कई दिनों से रूके कार्यो में गति आएगी।पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे।अपने विचारों को शुद्ध करें।व्यापारिक यात्रा हो सकती है।सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।
वृषभ राशि :- आज भाग्य के भरोसे न बैठें,कर्म करें।आज व्यापारिक लाभ होगा।धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी।पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा।स्वास्थ्य पर ध्यान दें।संत दर्शन संभव है।
मिथुन राशि :- आज का दिन आप के लिए शुभ है।पुराने मित्रों से भेंट होगी,सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें।पूंजी निवेश से लाभ होगा।जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कर्क राशि :- आज पुराने मामले सुलझ सकते हैं।परिवार में संपत्ति विवाद संभव है।आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं,सतर्क रहें।आकस्मिक धन लाभ संभव है।व्यापार विस्तार की योजना टालें।
सिंह राशि :- आज मानसिक शांति मिलेगी।कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है।व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी।संतान का सुख मिलेगा।माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा।स्वयं पर विश्वास करें दूसरों की देखादेखी न करें।
कन्या राशि :- कई दिनों से रूके कार्यों में गति आएगी।विवाह योग्य के लिए समय अनुकूल है।हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, नुकसान हो सकता है।मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा।अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायक है।
तुला राशि :- आज कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है।सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा।पारिवारिकजनों का सहयोग मिलेगा।आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।न्याय पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक राशि :- आज विवाद की स्थिति बन सकती है।परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी।नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं,पारिवारिक यात्रा के योग हैं।व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य बाधित होंगे।आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।
धनु राशि :- आज विरोधी सक्रिय होंगे।योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा।वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें।आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।
मकर राशि :- आज आपकी ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी।घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे।कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी।भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं,यात्रा टालें।
कुंभ राशि :- आज आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें।जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी।व्यर्थ के कार्यों मे रूचि बढ़ेगी।बुरी संगत छोड़ दें।नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है।समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।
मीन राशि :- व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे।अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा।विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।
