रायपुर। सत्य का सामना/ प्रदेश में मानसून ने दस्तक तो दे दी है पर बारिश दो दिन से ब्रेक लगा हुआ है. वहीं अब मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 26 से 28 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके लिए रायपुर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया. मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 26 जून से मौसमी गतिविधियां बढ़ने और भारी बारिश की संभावना जताई है…

.मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 28 जून तक मौसम खराब रहेगा. अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 26 से 28 जून के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं.
