बांग्लादेश को हराकर अफगानिस्तान सेमीफाइनल में, नवीन और राशिद की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से बाहर….

खेल जगत

 t 20 world cup 2024: afgan vs ban/ टी 20 वर्ल्ड कप में खेले जा रहे सुपर 8 के आखिरी लीग में अफगानिस्तान में टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पूरी टीम 20 ओवर में 115 रन ही बना पाई सबसे ज्यादा 43 रन रहमतुल्लाह गुरबाज ने बनाए वही जादरन ने भी 18 रन का योगदान दिया सबसे खास बात यह रही कि afganistan ने 64 डॉट बाल खेले ।
बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादातीन विकेट हुसैन को मिला वही तकसीन अहमद और मुस्तफिजुर को एक एक विकेट मिला ....

 

जवाबी पारी खेलने आई बांग्लादेश की टीम कभी सहज नहीं रह पाई सिर्फ लिट्टन दास का किसी भी बल्लेबाज ने साथ नहीं दिया सभी बल्लेबाज आया राम गया राम की तर्ज आउट होते चले गए एक समय ऐसा लग रहा था की बांग्लादेश मैच जीत जाएगी लेकिन खुद की लापरवाही की वजह से वह मैच हार गई..

 

 

लिट्टन दास ने सर्वाधिक 49 गेंद खेलकर 54 रन बनाए जिसने पांच चौके और एक छक्का शामिल था वही तोहिद ह्रदय ने 14 रन का ही योगदान दिया वही सौम्य सरकार ने सिर्फ 10 रन ही बनाए।
अफगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा विकेट रशीद खान और नवीन उल हक को मिला दोनो मे मिलकर चार चार विकेट लिए,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *