मुंबई/सत्य का सामना/सूत्रों के हवाले से सुना जा रहा है कि इस हाई-प्रोफाइल कपल के रास्ते अलग हो चुके हैं, बहुत ही जल्द सर्बियाई मॉडल/एक्ट्रेस नताशा स्टोनकोविक और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या तलाक लेनेवाले हैं।नताशा स्टोनकोविक ने कई हिंदी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल और आइटम-सांग्स किये हैं, इसके अलावा सलमान खान की मेजबानी वाला पॉपुलर रियल्टी टीवी शो “Bigg Boss-8” और डांस-शो “नच बलिए” में भी भाग लिया था जिसमें उनके पार्टनर अली गोनी थे, जिनके साथ नताशा के अफेयर के चर्चे भी हुए थे।
हार्दिक पांड्या एक कामयाब अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर हैं और आगामी T20I वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम के उपकप्तान भी चुने गए हैं.. हाल ही में रोहित शर्मा को मुंबई-इंडियंस की कप्तानी से हटाकर जैसे ही हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया, तब से ही उन्हें जबरदस्त आलोचनाओं और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।
इस ट्रोलिंग को और भी बढ़ावा तब मिला जब उनकी कप्तानी में मुंबई-इंडियंस और उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।
नताशा स्टोनकोविक ने पूरे आईपीएल सीजन में एक भी बार स्टेडियम में ना दिखकर इन अफवाहों को और भी ज्यादा पुख्ता किया है कि दोनों के बीच हालात बेहतर नहीं हैं, क्योंकि चाहे इंडिया का मैच हो या हार्दिक की फ्रेंचाइजी का मैच हो. नताशा हमेशा ग्राउंड में चीयर करने जातीं थीं।
अफवाहों को मजबूती देने के लिए रही-सही कसर उन्होंने अपने सोशल-मीडिया अकॉउंट से “पंड्या” सरनेम हटाकर और हार्दिक के फोटो डिलीट करके पूरी कर दी है।
हार्दिक पांड्या को उसकी कप्तानी और खेल के लिए मैनें भी आलोचना की है मगर घर टूटने का अफसोस रहेगा.. इस रिश्ते में गलती हार्दिक की हो या नताशा की हो, सजा तो मासूम सा बच्चा भुगतेगा।
