रायपुर शहर के लाडले नेता बृजमोहन अग्रवाल के नामांकन रैली में उमड़ी भीड़ .. लाखो लोग सड़क पे रहे मौजुद…

रायपुर लोकसभा चुनाव

राजधानी रायपुर/सत्य का सामना/आठ बार के विधायक रायपुर लोकसभा प्रत्याशी श्री बृजमोहन अग्रवाल के नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब नामांकन रैली एकात्म परिसर से चालू होकर जयस्तंभ शारदा चौक मालवीय रोड होते हुए घड़ी चौक में खत्म हुई । घड़ी चौक में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसमे सीएम श्री विष्णुदेव साय जी उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा विधायक राजेश मूणत जी विधायक श्री मोतीलाल साहू जी उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी विधायक अनुज शर्मा जी आरंग विधायक खुशवंत गुरु विशेष रूप से मौजूद थे ।

 

सीएम श्री विष्णुदेव साय जी ने कहा की

सरगुजा से सुकमा तक मिल रहा जनसमर्थन , उमड़ता जनसैलाब और जनता का स्नेह यह बता रहा है की भाजपा को पूरी तरह छत्तीसगढ़ में जनादेश मिल रहा  है डूबते हुए नाव में कोई सवारी नही करना चाहता है ।

 

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा

सभा में उमड़े जनसैलाब ने यह संदेश दे दिया है की रायपुर की जनता बृजमोहन जी से कितना प्यार करती है इस बार बृजमोहन अग्रवाल को जीत रिकार्ड तोड होगी ….

 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी ने कहा

मुझे लगता था की भैया 7 बार के विधायक है लेकिन अभी मुझे पता चला कि बृजमोहन भईया आठ बार के विधायक है यहां तो एक बार बनना मुश्किल है आठ बार बनना अपने आप में ही रिकार्ड है उन्होंने कहा की उमड़ी भीड़ यह बता रही है की इस बार रायपुर की जनता 5 लाख प्लस से उपर मतों से जिताकर उन्हे संसद भेजगी…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *