राजेंद्र विश्वकर्मा बने नमो नमो मोर्चा के रायपुर शहर जिला अध्यक्ष, मित्रगणों ने दी बधाई शुभकामनाए….

राजनीति रायपुर

राजधानी रायपुर:सत्य का सामना/छत्तीसगढ़ प्रदेश नमो नमो मोर्चा राजधानी रायपुर शहर जिला से श्री राजेंद्र विश्वकर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है । प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमलाल साहू ने प्रेस वार्ता में बताया की संगठन का विस्तार अभी जारी है आगे प्रदेश के सभी जिलाअध्यक्षको की नियुक्ती करना बाकी है योग्य और संगठन में सबको साथ लेकर चलने वाले कार्यकर्ताओ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी । संगठन का मूल उद्देश्य केंद्र में भाजपा सरकार और राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को जनता के समक्ष प्रस्तुत करना है, समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य ही संगठन प्रमुख उद्देश्यों में से एक है ।

मित्रगणों ने भी राजेंद्र विश्वकर्मा को जिलाध्यक्ष बनने पे दी बधाई .. पंडरी निवासी रवि शांडिल्य ने श्री विश्वकर्मा बधाई देते हुए कहा है पीएम मोदी जी आज विश्व पटल के राजनेता है उनके दस वर्ष के कार्यकाल में उन्होने भारत को आकाश के शिखर में पहुंचा दिया है ।भारत का लोहा आज पूरा विश्व मान रहा है पीएम मोदी जी के कार्यकाल में सैकड़ो ऐसे जनहित के फैसले लिए गए है जिससे जनता को लाभ पहुंचा है मेक इन इंडिया, पड़ेगा इंडिया तो बड़ेगा इंडिया, धारा 370, ट्रिपल तलाक, पीएम आवास योजना , उज्जवला योजना जैसे अनगिनत फैसले ऐसे मोदी जी ने लिए है जो देश की जनता के लिए वरदान है ऐसे में नमो नमो मोर्चा संगठन के लिए कार्य करना गर्व का विषय है ….

वही युवा नेता लोमेश साहू ने भी राजेंद्र विश्वकर्मा को बधाई दी और कहा कि नमो नमो मोर्चा से जुड़कर कार्य करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है ,वही ओम चंदेल ने भी श्री विश्वकर्मा को बधाई देते हुए कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में 11 में से 11 सीटे भाजपा जीतेगी ….नमो नमो मोर्चा से जुड़कर कार्य करना गर्व की बात है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *