रायपुर राजधानी:सत्य का सामना/पीएम श्री मोदी जी द्वारा संवाद कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा” के दौरान सीएम श्री विष्णुदेव साय जी ने उपस्थित अभिभावक और छात्र छात्राओं को संबोधित किया श्री सीएम ने कहा कि…
“”काकचेष्टा बको ध्यानं, श्वान निद्रा तथैव च।
अल्पाहारी गृहत्यागी, विद्यार्थिनः पंच लक्षणं॥”
शास्त्रों में कहा गया है कि कौवे की तरह जिज्ञासा, बगुले की तरह ध्यान, श्वान की तरह सावधान रहकर नींद, कम खाना, गृह त्याग अर्थात अपने आराम क्षेत्र से दूर रहना, ये पांचों सजग विद्यार्थी के लक्षण हैं।

प्रतिस्पर्धा के इस जमाने में छात्र बच्चे बेहतर परिणाम के लिए परीक्षा को लेकर कई तनावों से गुजरते हैं। उन्हें तनावमुक्त रहना चाहिए, तभी वे उचित शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।अपने लक्ष्य प्राप्ति तक कभी हार न मानें और लक्ष्यों को पाने के लिए सदैव प्रयासरत रहें।मैं आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रदान करता हूँ उक्त कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी , विधायक, खुशवंत दास जी ,विधायक अनुज शर्मा जी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे…
